फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ankita and Nihil won in Innovate Uttarakhand Hackathon Grand Finale

Kotdwar News: अंकिता और निहिल ने इनोवेट उत्तराखंड हैकथान ग्रैंड फिनाले में मारी बाजी

Wed, 12 Feb 2025 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ankita and Nihil won in Innovate Uttarakhand Hackathon Grand Finale

विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद उत्तराखंड की ओर से इनोवेट उत्तराखंड हैकथान 2024-25 का आयोजन किया गया था। जिसमें जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी की कक्षा नौ की छात्रा अंकिता रावत और अध्यापक वर्ग में निहिल मोहन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पौड़ी जिले का नाम रोशन किया।



विगत छह फरवरी को एससीईआरटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर टॉप टेन की सूची जारी की गई। जिसमें जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी की छात्रा अंकिता रावत और शिक्षक निहिल मोहन का चयन हुआ था। राज्य से चयनित टॉप टेन सूची के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को देहरादून में अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। अध्यापक निहिल मोहन ने खोया-पाया मोबाइल एप और छात्रा अंकिता रावत ने वायरलैस पावर ट्रांसमिशन पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। छात्रा वर्ग में अंकिता रावत एवं अध्यापक वर्ग में निहिल मोहन को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने पर उन्हें ग्रैंड फिनाले का विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय रावत ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि अपनी लगन व मेहनत से शिक्षक व छात्रा ने राज्य स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ पौड़ी के जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर बिष्ट व संघ के प्रांतीय प्रवक्ता कैलाश थपलियाल ने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि अशासकीय विद्यालयों में संसाधनों की कमी होते हुए भी राज्य स्तर पर प्रथम आना बड़े गर्व की बात है। शिक्षक व छात्रा को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के आगामी जिला स्तर के अधिवेशन में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed