{"_id":"57bdd6304f1c1b680cd4f029","slug":"anita-nyar-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयार नदी में मिला अनीता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयार नदी में मिला अनीता का शव
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Wed, 24 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबौ ब्लाक के मरोड़ा गांव में 22 अगस्त को बादल फटने के बाद से लापता अनीता देवी पत्नी परविंद्र का शव बुधवार को कल्जीखाल ब्लाक के बांघाट स्थित नयार नदी से बरामद किया गया। परिजनों ने अनीता देवी का शव होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
कल्जीखाल ब्लाक के बांघाट स्थित नयार नदी में स्थानीय ग्रामीणों ने एक महिला का शव उतराता देख पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने शव को नदी से निकलवाया। मरोड़ा गांव की महिला का शव होने के अंदेशे पर प्रशासन ने पुष्टि के लिए मरोड़ा गांव से लापता महिला के पति परविंद्र सिंह को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रभुदयाल बिष्ट ने बताया कि शव के गले में लाल धागा बंधा हुआ था। हालांकि शव का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि परिजनों ने शव अनीता देवी का होने की शिनाख्त कर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सूर्योदय के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शव घटनास्थल मरोड़ा गांव से करीब 50 किलोमीटर बांघाट से बरामद हुआ है। ब्यूरो