{"_id":"676449d1bf5aa3afd2059622","slug":"anika-and-saanvi-first-in-dumbbell-race-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-574152-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डंबल रेस में अनिका और सानवी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डंबल रेस में अनिका और सानवी प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत क्रैडल पब्लिक स्कूल नींबूचौड़ में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेल सप्ताह का आगाज हो गया है। पहले दिन आयोजित डंबल रेस में सानवी और अनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। उद्घाटन विद्यालय की प्रबंधक रेणुका गुसाईं, जीएमओयू की पूर्व मैनेजर उषा, प्रधानाचार्य सुषमा दास, अधिवक्ता आशा नेगी, कर्नल बीएस गुसाईं (से.नि.) व राजीव गुसाईं ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर आयोजित प्ले ग्रुप की डंबल रेस में अनिका, ईशानवी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आरुषि व सावी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी कक्षा की डंबल रेस में सानवी, मनस्वी, उमंग और अक्षित ने प्रथम, अदिति, अनन्या, हर्षित, अथर्व ने द्वितीय, अंशिका, सानवी, अथर्व, देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी कक्षा की मैचिंग कलर रेस में दिव्यांशी, रियांश, अंजनी, शिवांशी, श्रेयस ने प्रथम, पंक्ति, अतिशिक, दिव्यांशु, आरोही, अक्षित ने द्वितीय, काव्या, ऋतिक, अंशिका, आहना, यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी कक्षा के थ्रेड एंड बीड रेस में अलीसा, अनुज, काव्यांशी, सौरव, अंशु प्रथम, आरुषि, रक्षित, याशिका, अर्णव, नीरव द्वितीय, काव्या, नवनीत, श्रेयस, शगुन, याशवि, प्रिंस और दीक्षित तृतीय स्थान पर रहे। पिक उप ब्लॉक्स रेस में आइसा, शौर्या, अरनवी, अंशित ने प्रथम, आरवी, अंश, रूही, अनुज ने द्वितीय, इशिता, आयांश, आरुषि, अंशुल ने तृतीय स्थान पाया। मेकिंग क्यूब ब्लॉक्स प्रतियोगिता में आव्या, काव्या, परिणीता ने प्रथम, आंचल, दिव्यांश, युग ने द्वितीय, अक्षित, महक, श्रीयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।