{"_id":"5814befb4f1c1b944ebc5405","slug":"anganwadi-workers-tributes-to-the-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Sat, 29 Oct 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
Tribute
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल की सेवा पूरी करने वाली आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और उनकी सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर कोटद्वार तहसील मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना 38वें दिन भी जारी रहा। कार्यकत्रियों ने जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते समय शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए धरनास्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किए।
विज्ञापन
शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी कार्यकत्री सेविका संगठन की जिलाध्यक्ष बसंती रावत के नेतृत्व में कोटद्वार, दुगड्डा, रिखणीखाल, द्वारीखाल, जयहरीखाल और नैनीडांडा विकासखंडों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सरकार की इस कार्यप्रणाली से कार्यकत्रियों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर देवेश्वरी देवी, अनीता देवी, विनीता बिष्ट, हरिकला देवी, ऊषा देवी, रेखा जोशी, रोशनी देवी व दुर्गेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन