फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anganwadi workers shouted against the government

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली रैली, प्रदर्शन

Fri, 17 Jan 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers shouted against the government
सात सूत्री मांगों को लेकर कोटद्वार नगर में रैली निकालते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 18 हजार मानदेय सहित सात सूत्री मांगों को लेकर नगर में रैली निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराते हुए प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों ने समर्थन करते हुए रैली में शिरकत की। इस मौके पर मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खराब मौसम के बावजूद दुगड्डा, द्वारीखाल, जयहरीखाल, रिखणीखाल ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सेविकाएं हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुई, यहां से उन्होंने सात सूत्री मांगों को लेकर नगर में रैली निकाल प्रदर्शन किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पहुंचकर सभा में तब्दील हुई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न विभागों के साथ सहयोग कर सरकारी योजनाओं में रीढ़ की तरह काम कर रही हैं। महंगाई के इस दौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी और सहायिका क्रमश: 7500, 4750 और 3750 के अल्प मानदेय में काम रही है। जिससे परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कहा कि गत 40 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलनरत है, लेकिन बावजूद इसके प्रदेश सरकार मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। कहा कि विधायक और ब्यूरोक्रेसी के वेतन और भत्ते मिनटों में बढ़ जाते हैं, लेकिन धरातल पर काम करने वाले कर्मचारियों को अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ रहा है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। सरकार को उनके आगे निश्चित ही झुकना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सेविका संगठन की ब्लॉक सुनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंती रावत, सुशीला देवी, मुन्नी रावत, ऊषा देवी, हेमलता, कृष्णा, रोशनी देवी, रश्मि नेगी, बबीता नेगी, यूकेडी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, यतेंद्र भट्ट, गुलाब सिंह रावत, विनोद अग्रवाल, हयात सिंह गुसाईं, इकरामुद्दीन, उत्तराखंड नवनिर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, पार्षद प्रवेंद्र रावत, विपिन डोबरियाल, सूरज प्रसाद कांति, विजेता नेगी, पिंकी नेगी, अमित नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed