फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anganwadi demands roared Caryktri

मांगों को लेकर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री

Mon, 25 Jul 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Mon, 25 Jul 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिनी कार्यकत्री सेविका संगठन की जिला इकाई के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रति नजरिए की आलोचना की।

विज्ञापन


सोमवार को पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए संगठन की जिलाध्यक्ष बसंती रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री काफी लंबे समय से न्यून मानदेय पर काम कर रही हैं। कार्यकत्रियों को जो मानदेय दिया जा रहा है, वह आज के समय में काम के मुताबिक काफी कम है। शासन-प्रशासन कार्यकत्रियों से राज्य कर्मचारियों के बराबर काम ले रहे हैं, इसके बाद भी उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के आंगनबाड़ी वर्करों को पक्का नहीं किए जाने के बयान की संगठन ने तीखी निंदा की।
विज्ञापन


कहा कि राज्य कर्मचारी घोषित नहीं करने की मांग पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष बसंती रावत, सुनीता देवी, प्रभा जोशी, एकता, लक्ष्मी रावत, पूनम रावत, सुनीता देवी,  रश्मि, निर्मला, गीता सकलानी और गीता रावत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed