फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anaesthesia at the clarification of questions raised

एनेस्थीसिया की एचओडी ने स्पष्टीकरण पर उठाए सवाल

Tue, 29 Nov 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Tue, 29 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
 कर्मचारियों के उत्पीड़न और सामग्री गायब होने के आरोपों से घिरी एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रो. आईएस योग ने मेडिकल कालेज प्रशासन पर ही सवाल उठा दिए हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2011 से 2014 के बीच कई प्राचार्य बदले, उनसे प्राचार्य आवास की इंवेंटरी (सामग्री सूची) के बारे में क्यों नहीं पूछा गया?
विज्ञापन


मालूम हो कि श्रीनगर मेडिकल कालेज की कार्यवाहक प्राचार्य रह चुकी प्रो. योग के विरुद्ध उनका विभाग मोर्चा खोले बैठा है। इसके अलावा विगत 6 अक्तूबर को कालेज प्रशासन की ओर से गठित समिति ने प्राचार्य का आवास का निरीक्षण किया था। समिति को काफी सामान गायब मिला। जिस पर कालेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने प्रो. योग से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


जवाब में प्रो. योग ने स्पष्टीकरण पर सवाल उठाते हुए प्राचार्य को 3 पृष्ठों का पत्र लिखा है। उनका कहना है कि वह अपने प्राचार्य के कार्यकाल 4 सितंबर 2014 से 10 फरवरी 2016 के बीच प्राचार्य आवास में नहीं रही। वर्ष 2011 में डा. बीएल जागीरदार कालेज के प्राचार्य थे, वह आवास में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जाने के बाद प्रो. पीडी शर्मा व प्रो. अमला रानी दास कार्यवाहक प्राचार्य रहे।  क्या पूर्व प्राचार्यों के आते-जाते इंवेंटरी की जांच की गई थी। कहा कि जब उन्होंने प्राचार्य का पदभार संभाला था, तो न किसी ने इंवेंटरी का चार्ज दिया और ना ही भौतिक सत्यापन कराया। उनके कार्यमुक्त होने के बाद शासन ने डीएम पौड़ी को चार्ज दिया।


उन्होंने बायोकेमस्ट्री के एचओडी प्रो. जेबी गोगाई को दैनिक व नैतिक कार्यों की जिम्मेदारी दी। आवास की चाबी वही ले गए। लिहाजा उन्हीं से स्पष्टीकरण मांगा जाना चाहिए था। इंवेंटरी के संबंध में जांच चल रही है। जो भी तथ्य आएंगे, उनकी पड़ताल की जाएगी। प्रो. सीएमएस रावत, प्राचार्य मेडिकल कालेज श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed