{"_id":"6570909ea21fed1dcc098c58","slug":"an-elephant-picked-up-a-person-who-had-gone-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-302038-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जंगल में घास लेने गए एक व्यक्ति को हाथी ने सूंड से उठाकर पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जंगल में घास लेने गए एक व्यक्ति को हाथी ने सूंड से उठाकर पटका
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत पनियाली बीट के जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को हाथी ने सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। साथ में गई अन्य महिलाओं और कुछ अन्य लोगों ने शोर मचाया तो हाथी जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर वनकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल पूछा और घटना के बारे में जानकारी ली।
रेंजर देवेंद्र काला ने बताया कि आमपड़ाव निवासी अरविंद कुमार (60) पुत्र किशन चंद्र बुधवार सुबह लकड़ी लेने के लिए पनियाली बीट के जंगल गए थे। दोपहर 12:30 बजे वह लकड़ी लेकर घर लौट रहे थे तभी वहां अचानक हाथी आ धमका और अरविंद को सूंड पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। हाथी ने वृद्ध पर दोबारा हमले की कोशिश की लेकिन इसी दौरान पीछे से घास लेकर आ रही महिलाओं ने शोर मचा दिया। साथ ही गिंवई स्रोत नहाने के लिए गए युवकों ने भी शोर मचाया तो हाथी जंगल की ओर भाग गया। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं रेंजर देवेंद्र काला ने बताया कि घायल को मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। घायल लकड़ी बीनने का काम करता था।