फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   An alternative route will be ready soon

Kotdwar News: कौड़िया के पनियाली गदेरे में जल्द तैयार हो जाएगा वैकल्पिक मार्ग

Tue, 26 Nov 2024 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
An alternative route will be ready soon
कौड़िया में गबर सिंह कैंप के समीप पनियाली नाले में आपदा में बही पुलिया के स्थान पर लोनिवि की ओर से तैयार किया जा रहा वैकल्पिक मार्ग इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा। लोनिवि यहां पर ह्यूम पाइप डालकर आवाजाही के लिए वॉल किट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन



पिछले साल 13 जुलाई, 2023 को आई भीषण बाढ़ व आपदा के दौरान कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप के समीप पनियाली गदेरे में बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। आपदा से गब्बर सिंह कैंप का प्रवेश द्वार भी क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण एक साल बाद भी न होने से अनूप बिहार समेत रेलवे लाइन के नजदीक रह रहे वार्ड नंबर-6 काशीरामपुर मल्ला के करीब 1500 परिवारों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पूरे क्षेत्र में आवाजाही के लिए महज यही एकमात्र रास्ता है। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस सिलिंडर की गाड़ी और स्कूल बसें भी क्षेत्र में नहीं आ पा रही हैं। स्थिति यह है कि लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी के रास्ते आवाजाही करने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत मार्च माह में कोटद्वार में आयोजित लोकसभा चुनाव की रैली में इस पुल को बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासी लगातार पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। वर्तमान में लोनिवि दुगड्डा की ओर से आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है, जो इस माह के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। पुल निर्माण की प्रक्रिया भी गतिमान है।
विज्ञापन


.
कौड़िया में पनियाली गदेरे में काशीरामपुर के अनूप विहार कालोनी के लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ह्यूम पाइप डालकर वॉल किट तैयार किया जा रहा है। जो इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सत्यप्रकाश, एई लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed