फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   amar ujala shopping festival, puja winner in mehandi compition

अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल : मेंहदी प्रतियोगिता में पूजा बनी विजेता

Fri, 29 Jan 2016 09:59 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Fri, 29 Jan 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, इवेंट पैराडाइज और शाकुबंरी आटोमोबाइल के  शॉपिंग फेस्टिवल के सातवें दिन खरीदारों ने हस्तशिल्प और खादी के साथ ही इलेक्ट्रानिक वस्तुओं में दिलचस्पी दिखाई। मेले में उत्तराखंड की महिला उद्यमी आशा आंटी के हैंडमेड खाखरा, साबूदाना का नमकीन, काठिया और हींग चटनी की धूम रही। इसके अलावा तीन मारुति कारों की भी बिक्री हुई। मारुति की ओर से इस मौके पर लकी ड्रॉ निकालने की घोषणा की गई, जिसके लिए स्टाल में ही निशुल्क लकी ड्रॉ कूपन भरने शुरू हो गए हैं। ड्रॉ एक फरवरी को निकलेगा। सातवें दिन आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में पूजा रावत ने पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता ने 24 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता तीन प्रतिभागियों को शाकुंबरी आटोमोबाइल्स की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

फेस्टिवल के सातवें दिन का शुभारंभ लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने किया। उन्होंने अमर उजाला के फेस्टिवल को क्षेत्रवासियों के लिए बहुत उपयोगी करार दिया। कहा कि यह फेस्टिवल कोटद्वार में अब तक सबसे बड़ा ही नहीं बल्कि अभिनव मेला साबित होगा। इससे युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार की प्रेरणा मिलेगी। कहा कि मेले में देश के विभिन्न प्रांतों की प्रसिद्ध वस्तुओं, हस्तशिल्प, लकड़ी से बने साजोसामान, खाद्य पदार्थ देखने लायक ही नहीं बल्कि खरीदने और संजोने लायक हैं। इस तरह के मेले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए मनोरंजन के साथ ही कुछ नया करने की प्रेरणा देते हैं। विधायक ने स्टाल पर बिकने वाले फिजियोथैरेपी के उपकरणों और एक्सरसाइज मशीनों के बारे में जानकारी ली। मेले में परिवार समेत घूमने आए संजय मित्तल का कहना है कि मेेले में बच्चों के लिए मनोरंजन के खूब इंतजाम किए गए हैं। खासकर ऊंट की सवारी ने बच्चों को उत्साहित किया। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल को स्वागत योग्य बताया।
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में पहला स्थान पूजा रावत ने, रहमत बी ने दूसरा और सुरभि रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाकुंबरी आटोमोबाइल्स के ब्रांच मैनेजर संजय नवानी, सेल्स मैनेजर सुनील सुंद्रियाल और टीम लीडर गौरव रावत ने उन्हें पुरस्कृत किया। शनिवार को हिंदी और गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जितेंद्र चौहान एंड ग्रुप द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिवल के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा

30 जनवरी- गढ़वाली-हिंदी सांस्कृतिक संध्या
(आयोजक हंस कल्चरल सेंटर)
31 जनवरी- रैम्प फैशन-शो (कक्षा 10 से स्नातकोत्तर)
आयोजक-मोरिस इनोवेशन फैशन एकेडमी, हरिद्वार
01 फरवरी- म्यूजिकल नाइट (विश्व भारती कला मंच)
आयोजक-सचिन बहुगुणा टूर एंड ट्रेवल्स, कोटद्वार


मेले में स्टॉल बुकिंग एवं प्रतियोगिताओं के रजिस्ट्रेशन हेतु 7088689556, 9675501701 पर संपर्क करें।
फोटो
नोट: कृपया अमर उजाला फेस्टिवल का लोगो लगाने का कष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed