फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   All contact roads and streets of Kotdwar Bhabar will be pit free

कोटद्वार भाबर के सभी संपर्क मार्ग और गलियां होंगी गड्ढा मुक्त

Mon, 11 Apr 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
All contact roads and streets of Kotdwar Bhabar will be pit free
कोटद्वार भाबर के सभी क्षेत्रों में संपर्क मार्ग और गलियां जल्द ही गड्ढा मुक्त होंगी। लोनिवि दुगड्डा की ओर से जल्द ही संपर्क मार्गों और गलियों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। संपर्क मार्ग और गलियों के लिए आधे से अधिक टेंडरों के बांड बन गए हैं। चुनाव आचार संहित समाप्त होने के बाद विकास कार्यों ने गति पकड़नी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग लंबे समय से खस्ताहाल मार्गों का निर्माण कराने की मांग उठाते आ रहे थे। चुनावी वर्ष में शासन की ओर से सनेह, बाजार क्षेत्र और भाबर की करीब 58 छोटी बड़े संपर्क मार्गों के लिए राज्य योजना, जिला योजना से सीसी व लॉकिंग टाइल्स से निर्माण के लिए 15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। शासन से स्वीकृति के बाद गत नवंबर, 2021 में टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

वर्तमान में संपर्क मार्गों और गलियों के निर्माण के लिए आधे से अधिक टेंडरों के बांड बन गए हैं। जल्द ही संपर्क मार्गों और गलियों का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद हैं। अधिकांश संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य सीसी व लॉकिंग टाइल्स से होना है। नागरिक मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी, पूर्व प्रमुख भुवनेश खर्कवाल, भाजपा नेता राजगौरव नौटियाल, बीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जल्द ही लोगों को संपर्क मार्गों पर पड़े गड्ढों से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क मार्गों और गलियों का निर्माण कार्य सीसी व लॉकिंग टाइल्स से होना प्रस्तावित है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। आधे से अधिक कार्यों के लिए बॉड भी बन चुके हैं, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा लिया जाएगा।
- सुदेश बिंजोला, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed