फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Alert in Kotdwar on the possibility of gangsters taking refuge in Uttarakhand

गैंगस्टर के उत्तराखंड में शरण लेने की आशंका पर कोटद्वार में अलर्ट

Tue, 07 Jul 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Alert in Kotdwar on the possibility of gangsters taking refuge in Uttarakhand
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारोपी गैंगस्टर विकास दुबे के उत्तराखंड में शरण लेने की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस सतर्क हो गई है। कोटद्वार में अलर्ट जारी किया गया है। यूके-यूपी बार्डर स्थित कौड़िया चेकपोस्ट पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यूपी से आने वाले हर वाहन की सघन चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

बीती दो जुलाई को कानपुर देहात में आठ पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्या के बाद से हत्यारोपी गैंगस्टर समेत कई बदमाश अंडरग्राउंड हैं। इनके कोटद्वार के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश की आशंका है। इसी को देखते हुए यूपी पुलिस की ओर से बिजनौर जिले के जाफराबाद में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पौड़ी के एसएसपी के निर्देश पर कोटद्वार में पुलिस अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed