{"_id":"57dd72bb4f1c1b3c3dd4a792","slug":"alert-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में सांप्रदायिक तनाव के चलते कोटद्वार में भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में सांप्रदायिक तनाव के चलते कोटद्वार में भी अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस के बिजनौर जिले में सांप्रदायिक तनाव के चलते उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। यूपी बार्डर से सटे कोटद्वार शहर की कौड़िया और सनेह चेक पोस्टों पर समूह में आने जाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह रही। हर वाहन को चेकिंग के बाद ही छोड़ा गया।
विज्ञापन
सीओ बचन सिंह राणा खुद शहर और ग्रामीण अंचल में गश्त पर रहे। कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर और एसएसआई विजय सिंह ने बताया कि बिजनौर में हालात सामान्य होने तक बार्डर क्षेत्र में पुलिस अलर्ट पर रहेगी। पुलिस की टीमों ने कौड़िया, सनेह चौकी और पाखरो में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
सीओ बचन सिंह राणा ने बताया कि शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। सादी वर्दी में भी फोर्स को लगाया गया है। झंडाचौक, लकड़ीपड़ाव व आमपड़ाव समेत कई संवेदनशील इलाकों पर हर अजनबी और संदिग्ध लोगों पर पुलिस निगाह रखे हुए है।
विज्ञापन