फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Akshit Joshi and Aanchal Chaudhary became the best volunteers

अक्षित जोशी और आंचल चौधरी बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

Fri, 11 Mar 2022 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Akshit Joshi and Aanchal Chaudhary became the best volunteers
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए अक्षित जोशी व आंचल चौधरी सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुने गए।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को नशे के दुष्परिणामों एवं एनएसएस के मुख्य उद्देश्य से अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि जीजीआईसी कलालघाटी की प्रवक्ता डॉ. मंजू कपरवाण ने कहा कि नौजवान देश की ताकत हैं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, स्वयंसेवी मानसी भट्ट ने विचार रखे। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। स्वयंसेवी रेणू दक्ष ने एनएसएस थीम ‘नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड’ पर स्वरचित कविता पाठ किया। कक्षा-8 की छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति को खूब सराहा गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष केएस नेगी, पीएल खंतवाल, भावना पांडे, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, प्रधानाचार्या आरती कंडवाल, उप प्रधानाचार्य विपिन जदली, कार्यक्रम अधिकारी विपिन सिंह रावत, विद्यालय की विंग कोआर्डिनेटर रेखा देवी, सपना रावत, विजयपाल सिंह नेगी, पुष्कर कुमार, नितिश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed