फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Agra descendants celebrated the birth anniversary of Maharaj Agrasen with great pomp in the city.

Kotdwar News: अग्र वंशियों ने नगर में धूमधाम से मनाई महाराज अग्रसेन की जयंती

Thu, 03 Oct 2024 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Agra descendants celebrated the birth anniversary of Maharaj Agrasen with great pomp in the city.

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर में महाराजा अग्रसेन की 5148वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर अग्र वंशियों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। लालबत्ती चौराहा में श्री वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सुबोध गर्ग, महासचिव नरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्ष अधिवक्ता अंजली अग्रवाल और युवा समिति अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष सुबोध गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की जीवन वृंत पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्हें भगवान राम, कृष्ण एवं महात्मा बुद्ध की भांति त्याग, तपस्या, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए उनके पद चिह्नों पर चलकर समाज की सेवा करने का आह्वान किया। कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने साम्राज्य में पशु बलि प्रथा को प्रतिबंधित कर समाज को अहिंसा की ओर अग्रसर होकर सभी जाति धर्म के साथ उनके सिद्धांतों और विचारों का अनुसरण कर मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प दिलाया। समारोह में प्रांतीय पदाधिकारी अजय गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, राकेश मित्तल, विष्णु अग्रवाल, पवन ऐरन, आनंद प्रकाश गुप्ता और अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


महाराजा अग्रसेन ने पूरे विश्व को पढ़ाया समाजवाद का पाठ: राकेश अग्रवाल



कोटद्वार। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। संगठन के प्रदेश संयोजक राकेश अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन ने अनोखी लोकतंत्रीय प्रणाली का शुभारंभ कर पूरे विश्व को समाजवाद का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर महाराजा अग्रसेन की प्ररेणा से जनहित के कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रदेश सरकार से मांग की गई कि महाराजा अग्रसेन जयंती सरकारी स्तर पर मनाया जाना चाहिए और पाठ्य पुस्तकों में उनका इतिहास पढ़ाया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अक्तूबर की सायं 4:00 बजे महाराजा वेडिंग प्वाइंट में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर अग्रसेन सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेधावी छात्रों समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल बंसल, महामंत्री राम प्रसाद जिंदल, कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, दिनेश ऐरन, प्रदीप अग्रवाल, पीएल खंतवाल, नेहा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, संजय मित्तल, विजय माहेश्वरी, श्याम सुंदर और राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed