फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Agniveers of 61 tehsils of seven districts will be recruited in Kotdwar

कोटद्वार में होगी सात जिलों की 61 तहसीलों के अग्निवीरों की भर्ती

Tue, 12 Jul 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Agniveers of 61 tehsils of seven districts will be recruited in Kotdwar
कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में 19 से 31 अगस्त को होने वाली प्रदेश की पहली अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को एसडीएम कोटद्वार की अध्यक्षता में भर्ती से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सेना के भर्ती अधिकारी ने अन्य अधिकारियों को भर्ती से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को उचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। बताया कि कोटद्वार में सात जिलों की 61 तहसीलों के अग्निवीरों की भर्ती होगी।
विज्ञापन

कोटद्वार तहसील सभागार में आयोजित भर्ती रैली की बैठक में लैंसडौन सेना भर्ती अधिकारी कर्नल मुनीष ने कहा कि कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में 19 से 31 अगस्त तक प्रदेश की पहली अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। वर्षाकाल होने के कारण यह काम चुनौती भरा है, लेकिन इसके सफलतापूर्वक संचालन के लिए सिविल के विभागों की अहम भूमिका रहेेगी। कहा कि सात जिलों के 61 तहसीलों के युवाओं की भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में इंट्री प्वाइंट बनाया गया है। कैंप के बाहर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की है। कैंप के अंदर की सभी व्यवस्थाएं आर्मी के जवान संभालेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने दौड़ का ट्रेक बनाने, हजारों की तादात में आने वाले युवाओं के लिए मेडिकल, खाने, ठहरने, यातायात आदि की उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया। इसके बाद कर्नल मुनीष के नेतृत्व में एसडीएम समेत सभी अधिकारी कौड़िया कैंप पहुंचे। उन्होंने भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भर्ती के लिए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ जीएल कोहली, तहसीलदार विकास अवस्थी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगी इंट्री
तहसील में आयोजित बैठक के दौरान भर्ती अधिकारी कर्नल मुनीष ने बताया कि काशीरामपुर तल्ला से रात के ठीक दो बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इंट्री प्वाइंट पर भर्ती होने के लिए आने वाले युवकों का प्रवेशपत्र और कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र की जांच की जाएगी। प्रवेशपत्र और टीकाकरण प्रमाणपत्र नहीं लाने वाले युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस से भर्ती को लेकर दलाली करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ करने की बात कही। कहा कि सेना भर्ती रैली में पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई जाती है। बिना भर्ती मानकों के किसी को भर्ती कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed