फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   After removing the head manager broke his fast

प्रधान प्रबंधक को हटाने के बाद तोड़ा अनशन

Tue, 22 Mar 2016 12:10 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Tue, 22 Mar 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन

सहकारी दुग्ध संघ (आंचल डेरी) के प्रधान प्रबंधक को बदलने के बाद भूपेंद्र बिष्ट और तोताराम कुकरेती ने अनशन खत्म कर दिया है। जबकि अस्पताल में भर्ती कराए गए कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अरुण शर्मा पुन: धरना स्थल में पहुंचकर अनशन पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि आठ मार्च से चल रहा उनका अनशन टूटा नहीं है। हालांकि 19 मार्च की शाम अस्पताल में उनको फोर्स फीडिंग कराई गई थी।

विज्ञापन


प्रबंध समिति की ओर से प्रधान प्रबंधक जीएस मौर्य को हटाने और एमएम भट्ट को प्रभारी प्रधान प्रबंधक नियुक्त करने के बाद सोमवार से दुग्धशाला में सामान्य रूप से कामकाज होने लगा। हालांकि राजकीयकरण, वेतन भुगतान और कालागढ़ में अपमिश्रित दूध प्रकरण की जांच सहित अन्य मांगों के लिए कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


कर्मचारी संगठन के महासचिव एसडी गार्गी और वीरेंद्र सौरियाल ने बताया कि आंदोलन के तहत कार्यालय कार्य बहिष्कार और शर्मा का अनशन जारी रहेगा। वहीं समितियों का भुगतान करने के लिए लेखा अनुभाग को निर्देश दिए गए हैं। इधर, दुग्ध उत्पादक समिति के सचिव परमानंद कुकरेती ने समय पर दुग्ध उत्पादकों को भुगतान नहीं होने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में उत्पादकों को दुग्ध संघ को दूध देना बंद करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed