फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   After complaint in CM portal, PWD sent notice to hotel owner

Kotdwar News: सीएम पोर्टल में शिकायत के बाद लोनिवि ने होटल स्वामी को भेजा नोटिस

Thu, 19 Dec 2024 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
After complaint in CM portal, PWD sent notice to hotel owner

विज्ञापन
लैंसडौन। लैंसडौन-फतेहपुर मार्ग पर जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत गोयूं गांव में यूपी के मेरठ निवासी एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया एक होटल इन दिनों चर्चाओं में है। सीएम पोर्टल में शिकायत होने के बाद लोनिवि लैंसडौन के अधिशासी अभियंता ने होटल स्वामी को नोटिस जारी कर संबंधित भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसडीएम ने भी मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
मेरठ निवासी संजीव कुमार ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में दर्ज शिकायत में कहा कि मेरठ निवासी रोमेश नोरिया ने लैंसडौन-फतेहपुर मार्ग पर गोयूं गांव की खाता खतौनी संख्या 17 की भूमि में अतिक्रमण कर होटल बना लिया है। मानकों के अनुसार सड़क किनारे से 5 मीटर की दूरी पर भवन निर्माण किया जाना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग की अनुमति भी जरूरी है, लेकिन उक्त व्यक्ति ने बिना विभागीय अनुमति के नियमों को ताक पर रखकर अतिक्रमण कर होटल का निर्माण कराया है। वहीं होटल स्वामी रोमेश नोरिया ने बताया कि वर्ष 2022 में उनके द्वारा लोनिवि को एनओसी के लिए पत्र लिखा गया था। उनका जबाब नहीं मिलने पर उन्होंने जिला पंचायत से नक्शा पास करवाकर होटल का निर्माण कार्य शुरू करवाया जो कि नियमानुसार है।
विज्ञापन




संजीव कुमार द्वारा लैंसडौन-फतेहपुर मार्ग पर बन रहे होटल को लेकर सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। 23 व 24 मई 2023 को लोनिवि व राजस्व टीम के संयुक्त सर्वे में यह पाया गया कि गोयूं गांव की खाता खतौनी-17 की भूमि में होटल स्वामी द्वारा एक होटल का निर्माण कराया गया है, जो सड़क किनारे से 5 मीटर से कम दूरी पर बनाया गया है। इस संबंध में होटल स्वामी को पूर्व में भी अवगत कराया गया था। 9 दिसंबर को इस संबंध में होटल स्वामी को पुन: नोटिस जारी कर अतिक्रमण की गई भूमि को खाली करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि लैंसडौन।

.



सीएम पोर्टल में दर्ज पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- शालिनी मौर्य एसडीएम लैंसडौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed