{"_id":"66cb64fa3b718da21d0a0c62","slug":"administration-villagers-talks-remained-inconclusive-chakka-jam-and-market-closure-announced-on-27th-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-485734-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: प्रशासन-ग्रामीणों की वार्ता रही बेनतीजा, 27 को चक्का जाम और बाजार बंद का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: प्रशासन-ग्रामीणों की वार्ता रही बेनतीजा, 27 को चक्का जाम और बाजार बंद का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुठेर्ता के कोटा तल्ला गांव में पांच वर्षीय मासूम आदित्य को मौत के घाट उतारने के मामले में ग्रामीणों के आंदोलन की चेतावनी के बाद रविवार को प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ बैठक की, जो बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान प्रशासन ने ग्रामीणों को हमलावर गुलदार को मारने के आदेश जारी होने की बात कही। ग्रामीणों ने इस संबंध में लिखित आदेश दिखाने के लिए कहा, लेकिन प्रशासन ग्रामीणों के समक्ष लिखित आदेश को प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिस पर ग्रामीण 27 अगस्त को तहसील में धरना-प्रदर्शन करने की मांग पर अड़े रहे।
बैठक में ग्रामीणों ने सभी मोटर मार्गों और पैदल रास्तों में झाड़ी कटान के लिए बजट जारी करने, मृतक बच्चे के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजा राशि को बढ़ाने, सोलर लाइट लगवाने और मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पहले ही ज्ञापन भेजा जा चुका है। विधायक दिलीप रावत और एसडीएम शालिनी मौर्य ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय के माध्यम से मोटर मार्गों और पैदल रास्तों में झाड़ी का कटान करने के साथ ही प्रभावित गांव में सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी। मृतक आश्रित के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के मामले में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को दैनिक वेतनभोगी के रूप में विभाग में नौकरी देने का आश्वासन दिया। कहा कि मृतक के परिजनों को 6 लाख की मुआवजा राशि का तीस फीसदी हिस्सा 1,80,000 रुपये दे दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अवशेष धनराशि जल्द ही दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर में मिले वन्य जीव के बालों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें आदित्य की मौत गुलदार के हमले में होने की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गुलदार को मारने को आदेश जारी हो चुके हैं। बैठक में विधायक दिलीप रावत ने भी ग्रामीणों को नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
उधर ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे ग्राम पंचायत बयेला के प्रधान प्रमोद रावत ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। अधिकारी बैठक समाप्त होने से पहले ही चले गए। जिससे ग्रामीणों में गहरा राेष व्याप्त है। क्षेत्रवासी 27 अगस्त को समस्त रिखणीखाल क्षेत्र में चक्का जाम और बाजार बंद के निर्णय पर अडिग हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मनोहर देवरानी, बीडीओ नरेश सुयाल, थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैंथवाल, कानूनगो प्रीतम सिंह रावत, ओमप्रकाश भटगाईं, आरके सुरेंद्र चौधरी और राजस्व उपनिरीक्षक ज्योति मंजेड़ा आदि मौजूद रहे।