फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Administration sealed Mahadev Cricket Ground on the orders of Sub District Magistrate

Kotdwar News: उप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्रशासन ने महादेव क्रिकेट ग्राउंड को किया सील

Fri, 08 Nov 2024 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Administration sealed Mahadev Cricket Ground on the orders of Sub District Magistrate

विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सत्तीचौड़ में महादेव क्रिकेट ग्राउंड को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट सोहन सिंह सैनी ने ग्राउंड को सील करवा दिया है। क्रिकेट ग्राउंड को सीज किए जाने से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में गहरा रोष व्याप्त है। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने क्रिकेट ग्राउंड में एकत्र होकर प्रशासन के निर्णय के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन से जनहित में क्रिकेट ग्राउंड को खोलने की मांग की है।

उप जिला मजिस्ट्रेट सोहन सिंह नेगी ने बताया कि नायब तहसीलदार/राजस्व उपनिरीक्षक विनोद जोशी ने पुलिस बल की मौजूदगी में 6 नवंबर को मामले की जांच की। जांच के दौरान राजस्व अभिलेख में उक्त ग्राउंड की भूमि जलमग्न नदी श्रेणी के रूप में दर्ज है। कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस भूमि को खेल मैदान के रूप में प्रयोग किया जा रहा है और वर्तमान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में कुछ अन्य लोगों ने फोन के माध्यम से शिकायत की कि खेल मैदान में आयोजकों की ओर से प्रवेश शुल्क वसूल कर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। दोनों पक्षों में आपस में पैसों के लेनदेन के कारण विवाद चल रहा है। कहा कि गत 5 नवंबर को दोनों पक्षों को एसडीएम कार्यालय में बुलाया गया और वार्ता की गई, लेकिन दोनों पक्ष सहमत नहीं हुए और विवाद की स्थिति कायम रही। कहा कि तहसीलदार कोटद्वार और कोतवाल ने भी अपनी आख्या में बढ़ते विवाद को देखते हुए अस्थायी खेल मैदान को बंद करने की संस्तुति की है। उन्होंने बताया कि शांति एवं कानून व्यवस्था और किसी भी अनहोनी के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक ग्राउंड को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन ने क्रिकेट ग्राउंड को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को भाबर के क्षेत्रवासी महादेव क्रिकेट ग्राउंड सत्तीचौड़ में एकत्र हुए, यहां उन्होंने स्थानीय प्रशासन के निर्णय के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस ग्राउंड में युवा, महिलाएं और बच्चे क्रिकेट खेलते हैं। कहा कि क्रिकेट ग्राउंड का मामला न्यायालय में लंबित है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधि के दबाव में क्रिकेट ग्राउंड को सीज किया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस ग्राउंड को खेल प्रेमियों के लिए नहीं खोला गया तो वह जनसहयोग से तहसील में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता व अधिवक्ता प्रवेश रावत, प्रेम सिंह नेगी, जगमोहन सिंह, पीयूष भारती, अमित नेगी, विजेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed