फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   administration alert on rumor Close-up of salt .

नमक बंद की अफवाह पर प्रशासन हुआ अलर्ट

Sat, 12 Nov 2016 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी Updated Sat, 12 Nov 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
administration alert on rumor Close-up of salt .
salt

शनिवार को नगर क्षेत्र में नमक बंद होने की अफवाह का बाजार गर्म रहा। इसके चलते सकते में आए जिला प्रशासन को नगर व्यापार सभा व नमक विक्रेताओें की आपात बैठक बुलानी पड़ी। इसमें व्यापारियों ने इसे निराधार बताया। बताया गया कि नगर के प्रतिष्ठानों में नमक निर्धारित मूल्य पर ही बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि नमक को अधिक दामों पर बेचने वालों की निगरानी की जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नमक को लेकर प्रशासन ने अपराह्न बाद विभिन्न स्थानों पर मुनादी कराई।  
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में मीडिया में नमक बंद होने या दाम में अप्रत्याशित वृद्धि की खबरें सामने आने पर प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम सदर केएस नेगी और सीओ डीएस तोमर की अगुवाई में बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में व्यापार सभा से नमक के स्टॉक, दामों को लेकर चर्चा हुई। इसमें व्यापार सभा से नमक के स्टॉक संबंधी जानकारी ली। व्यापारियों को नमक निर्धारित दामों से अधिक में नहीं बेचने की हिदायत दी। प्रशासन ने नागरिकों से ऐसी किसी अफवाह की ओर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

इस बाबत नगर में एजेंसी चौक, धारा रोड, अपर बाजार, लोअर बाजार आदि मुख्य बाजारों में मुनादी कराई गई। साथ ही सभी एसडीएम व पूर्ति विभाग को इस मामले में निगरानी के निर्देश दिए गए। व्यापार सभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, सचिव अनूप देवरानी, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसाईं व एसओ बीएल भारती आदि मौजूद थे। 


नमक खरीदने को दौड़े लोग 
पौड़ी।
 नमक बंद होने की अफवाह के चलते नगर के कई प्रतिष्ठानों पर पहुंचे लोगों ने जरूरत से अधिक नमक खरीदकर घरों में रख लिया। बताया गया कि अफवाह के चलते सकते में आए लोग बाजार की ओर दौड़े और नमक बंद होने की आशंका में एहतियातन जरूरत से अधिक नमक खरीदने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed