{"_id":"580260cc4f1c1b4a2c28f8f5","slug":"adm-votable-inspection-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूचियों का काम पूरा हो रहा है कि नहीं, इसकी जांच के लिए शनिवार को अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा के नेतृत्व में जिला निर्वाचन विभाग की टीम ने कोट ब्लाक में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। दो बीएलओ मतदेय स्थलों से नदारद मिले। उनकी ओर से बताया गया कि वे गांव-गांव घूमकर मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलाचौरी, राजकीय जूनियर हाईस्कूल कठूड़ में भी निरीक्षण किया गया। जीआईसी कोट में एक बीएलओ मौके पर मौजूद मिले, जबकि दूसरे नहीं थे, लेकिन उनका कहना था कि वे गांव में सूची संशोधन के लिए गए हैं।
विज्ञापन
जबकि एडीएम का कहना है कि मतदेय स्थलों से गायब बीएलओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि बीएलओ को हर हाल में मतदेय स्थल पर मौजूद रहना है। पांच मतदेय स्थलों में निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी भी थे।
विज्ञापन