फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Action will be taken against unauthorized clinics and laboratories.

Kotdwar News: अनाधिकृत संचालित हो रही क्लीनिक व लैब पर होगी कार्रवाई

Sat, 23 May 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 23 May 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against unauthorized clinics and laboratories.
सीएमओ ने नोडल अधिकारी किए नामित, 15 दिन में तलब की सूची
विज्ञापन

कोटद्वार। शहर में अनाधिकृत रूप से संचालित क्लीनिक और लैब के संचालकों पर जल्द कार्रवाई होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने इस काम के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन के भीतर सूची तलब की है।
पिछले कुछ दिनों में कोटद्वार में जन स्वास्थ्य से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आने पर अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार को नोडल अधिकारी नामित कर दिया है। साथ ही उन्हें कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत अनाधिकृत रूप से क्लीनिक संचालित करने वाले झोलाछापों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्पष्ट किया गया है कि कुछ अपंजीकृत लोग शहर के अलग-अलग वार्डों में अनाधिकृत रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। ऐसे लोगों से उपचार कराने पर किसी भी रूप में जनस्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि पिछले दिनों कोटद्वार में किए गए निरीक्षण में पाया गया था कि शहर में कुछ पैथोलॉजी लैब अनाधिकृत रूप से संचालित की जा रही हैं। कुछ जगहों पर सफाई और अन्य मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सीएमओ ने नोडल अधिकारी को ऐसे क्लीनिकों और लैब की सूची तैयार कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed