फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Action will be taken against the person who was involved in Holi

होली में हुड़दंग करने वाले पर होगी कार्रवाई

Sat, 07 Mar 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the person who was involved in Holi
फोटो
विज्ञापन

होली में हुड़दंग करने वाले पर होगी कार्रवाई
कोतवाली में होली को लेकर हुई बैठक में बोले सीओ अनिल जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस की ओर से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और विभिन्न धर्म के लोगों से आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। साथ ही होली पर हुड़दंग मचाकर सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
शनिवार को कोटद्वार कोतवाली में आयोजित बैठक में कोटद्वार सीओ अनिल कुमार जोशी ने कहा कि कुछ लोग होली के बहाने सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। आपसी सौहार्द के साथ होली मनाएं और जबरदस्ती किसी पर भी रंग न लगाए। सीओ ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में जामा मस्जिद के मौलवी मौलाना बदरूल इस्लाम, विशप हाउस से फादर टी साजू, पार्षद विपिन डोबरियाल, अमित नेगी, जगदीश मेहरा, सुभाष पांडे, गायत्री भट्ट, नईम अहमद, लीला कंडवाल, मंजू जखमोला, गुड्डू चौहान, अमित शर्मा, धर्मवीर सिंह गुसाईं, देवेंद्र कुंडलिया, हाजी मोहम्मद यासीन, जितेंद्र आर्य, अंजू पुंडीर, मुकेश मल्होत्रा, पंकज भाटिया, महेश भाटिया, एसएसआई प्रदीप नेगी, सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed