फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Accused of raping a girl on the pretext of marriage arrested

Kotdwar News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी पकड़ा

Sun, 30 Nov 2025 03:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 03:56 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a girl on the pretext of marriage arrested
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और शोषण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि कोटद्वार निवासी एक युवती ने विगत 20 सितंबर को कोतवाली में एक प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें पीड़िता ने कहा था कि वर्ष 2016 में उसके ताऊ के लड़के महबूब ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उससे कुछ धनराशि भी ली थी। बाद में उसे यह जानकारी मिली कि आरोपी ने किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने मामले में कोतवाली पुलिस को पुलिस टीम गठित कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। जरूरी तथ्य व साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया आरोपी महबूब निवासी जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश की संलिप्तता प्रमाणित होने पर पुलिस टीम ने उसे आमपड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed