{"_id":"57bb38364f1c1bc315d4f708","slug":"accused-of-giving-false-affidavit","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठा शपथ पत्र दिए जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठा शपथ पत्र दिए जाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से झूठा शपथ पत्र दिए जाने के आरोप में शोध छात्र नवीन नौटियाल ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह मामला विवि प्रशासन का है। वहीं नौटियाल की चेतावनी का असर बिड़ला परिसर में साफ दिखाई दिया। सोमवार को किसी भी प्रत्याशी व समर्थक प्रिंटेड प्रचार सामाग्री बांटतें नजर नहीं आए।
विज्ञापन
शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शोध छात्र नवीन नौटियाल ने मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा अब तक किए गए प्रचार की पूरी रिकार्डिंग रखी गई थी। नौटियाल ने लिंगदोह सिफारिशों के उल्लघंन का आरोप लगाते हुए नामांकन निरस्त किए जाने सहित कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। नौटियाल की शिकायत को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने ग्रेवांस समिति में रखे जाने की बात कही थी। शिकायत के तीन दिन बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार को नवीन नौटियाल ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। नौटियाल ने आरोप लगाया कि बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के 17 प्रत्याशियों ने झूठा शपथ पत्र दिया है। कोतवाल उत्तम सिंह ने कहा कि यह मामला विवि प्रशासन का है। कार्रवाई विवि प्रशासन को करनी है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने कहा कि नौटियाल की शिकायत को ग्रेवांस समिति में भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। नवीन नौटियाल के इस कदम का बिड़ला परिसर में खासा प्रभाव देखा गया। सोमवार को बिड़ला परिसर में प्रिंटेड प्रचार सामाग्री नदारद रही। प्रत्याशी व उनके समर्थक हैंडमेड प्रचार सामाग्री से प्रचार करते दिखाई दिए। साथ ही कई प्रत्याशी नामांकन रद होने की संभावना से परेशान भी रहे।
विज्ञापन
एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस
सोमवार को नाम वापसी का दिन था। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने कहा कि उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी हरीश सिंह ने नाम वापस लिया है। अभी भी छात्रसंघ चुनाव में 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच कर मंगलवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन