फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Accused arrested for charging high interest and threatening

Kotdwar News: अधिक ब्याज वसूलने और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for charging high interest and threatening
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने अधिक ब्याज वसूलने और धमकी देने के मामले के आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि मामले में मानपुर निवासी दर्शन सिंह ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि कुलदीप उर्फ चंद्र प्रकाश नाम का एक व्यक्ति उनसे ब्याज की अधिक धनराशि वसूलने के बाद भी आए दिन उन्हें धमकी देने के साथ ही गाली-गलौज भी करता है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। छानबीन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि कुलदीप ब्याज पर पैसे देने का काम करता है व अधिक ब्याज दर पर पैसों को वसूल करता है। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप निवासी झंडीचौड़ पश्चिमी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उत्तर प्रदेश साहूकारी विनियम अधिनियम 1976 की धारा 10 (1), 22, 23 की भी बढ़ोतरी की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed