फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   accident, one killed

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 04 Dec 2015 08:50 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Fri, 04 Dec 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर कौड़िया में गबर सिंह कैंप तिराहे पर यूपी रोडवेज की बस की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार रात हुआ। युवक अपने परिवार में इकलौता बेटा था, जो देहरादून में पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों वह घर आया हुआ था और रात को शादी समारोह से लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। परिजनों ने पुलिस को बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रोडवेज बस कोतवाली में सीज कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे नजीबाबाद की ओर से यूपी रोडवेज की बस कोटद्वार की ओर आ रही थी। इतने में जेके फार्म की ओर से आ रही बाइक की तेज रफ्तार बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार युवक हिमांशु जदली (25) पुत्र चिंतामणि निवासी मंदाकिनी नगर नजीबाबाद रोड कोटद्वार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 15 मिनट बाद उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि भारी भरकम बस का ड्राइवर की साइड वाला अगला हिस्सा भी बुरी तरह पिचक गया। पुलिस ने बताया कि बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना से मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर दूसरा हादसा
एक सप्ताह के भीतर कौड़िया में दूसरा सड़क हादसा होने पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस-प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद कांति, विनोद नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, सोहन सिंह, गौरव काला, दीपक, नरेश चौहान, उदय सिंह नेगी, कुलवंत रावत, मनीष रौथाण, विजय रावत, सूरज राणा ने नजीबाबाद रोड पर सड़क के दोनों ओर खड़े ट्रकों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। कहा कि गलियों से सड़क पर आने के दौरान ट्रैफिक नजर नहीं आता, जिसके चलते राहगीर और बाइक सवार तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर बेमौत मर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed