{"_id":"606082698ebc3e8d1c76824a","slug":"abir-gulal-flew-somewhere-played-holi-of-flowers-somewhere-kotdwar-news-drn374999671","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं उड़ा अबीर गुलाल कहीं खेली गई फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं उड़ा अबीर गुलाल कहीं खेली गई फूलों की होली
विज्ञापन
लैंसडौन के डाकघर मोहल्ला में बैठकी होली में होली के गीत गाती महिलाएं।
- फोटो : KOTDWAR
जयहरीखाल, कण्वघाटी, लैंसडौन सहित विभिन्न जगहों पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। होली के गीतों के साथ लोगों को जमकर गुलाल उड़ा। कई जगहों पर फूलों की होली भी खेली गई। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने के साथ ही लोग होली के गीतों पर थिरकते रहे।
कण्वघाटी में उत्तराखंड राईजिंग समिति की ओर से भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मगनपुर (त्रिलोकपुर) स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने होली के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय कलाकार शोभित मैठाणी की प्रस्तुति दैंणा हुयां खोली का गणेशाय:... भजन से हुई। इसके बाद कलाकारों ने हरि फूलों से मथुरा छाई रही..., बंसी बजे दे कन्हैया मुरली बजे दे..., छल कपट..., ले भूजी जाला चूड़ा..., मत मारो मोहन लाला पिचकारी..., तन-मन रूझेगे भिझेगे ओ होरी ऐगे..., ऐगा फागुण मैना खेला होली..., आज फूलों से मथुरा छाई रही... आदि गीत गाकर दर्शकों को झूमाया। कोविड-19 के चलते सभी होल्यारों से होली मनाते समय शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस अवसर कार्यक्रम की आयोजक प्रणिता कंडवाल, राकेश मोहन ध्यानी, दीपक गौड़, अनिल सुयाल, सोम द्विवेदी, इंदू नौटियाल, किरण गौड़, प्रियंका कंडवाल, स्वाति कंडारी, सुमन कुकरेती, सुषमा डोबरियाल, सूरज जदली आदि मौजूद रहे। उधर लैंसडौन के डाकघर मोहल्ला में आयोजित बैठकी होली समारोह में में कुमाऊं समुदाय की महिलाओं ने होली के गीत गाकर ओर अबीर गुलाल के साथ धूमधाम से होली मनाई। कार्यक्रम में भावना वर्मा, पुष्पा वर्मा, शांति देवी, खुशबू बिष्ट आदि मौजूद रही।
हर-हर पीपल पात, तू जै जै भी आज भवानी...
जयहरीखाल। गेप्स स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि किरण बौंठियाल केे नेतृत्व में होल्यारों ने हारमोनियम, ढोलक व केशियों के साथ प्राकृतिक रंगों की होली खेली। इस मौके पर होल्यारों ने हर-हर पीपल पात, तू जै जै भी आज भवानी...,मत मारो मोहन लाला पिचकारी..., शिव चले कैलाश..., फाल्गुन के दिन चार, होली खेल मनाएं... जैसे गीतों पर मनमोहन प्रस्तुतियां दी। संस्था के अध्यक्ष आरबी कंडवाल, सुभाष बुड़ाकोटी, दलबीर असवाल, बबलू खंतवाल, नरेंद्र कंडारी, पीतांबर दत्त ध्यानी आदि इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
राधा-कृष्ण के साथ खेली फूलों की होली
कोटद्वार। रोटरी क्लब की ओर से रविवार को नजीबाबाद स्थित रोटरी भवन में आयोजित होली मिलन का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की फूलों की होली रही। इस मौके पर बच्चों और महिलाओं ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने किया। इस मौके पर मंडलीय प्रोग्राम ‘मैं शायर तो नहीं’ में कोटद्वार से प्रतिभाग करने वाली लतिका गोयल और शिल्पी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सचिव गुरुबचन सिंह, धनेश अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, सचिन गोयल, गोपाल बंसल, ज्योति उपाध्याय, शरद चंद गुप्ता, अनिल भोला, अनीत चावला, डीपी सिंह, दिनेश रस्तोगी, दिनेश चंद्रा, वाईपी गिलरा, विजय माहेश्वरी, विजय कुमार, ऋषि ऐरन, मनीष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, उषा अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, केएस नेगी, संध्या नेगी, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर बशनपुर स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित होली मिलन समारोह का नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी और पार्षद अनिल रावत ने शुुभारंभ किया। वार्ड की कीर्तन मंडलियों सहित मनसार सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक लोक गीत, एवं लोक नृत्य से कार्यक्रम में समा बांधा। इस अवसर पर दान सिंह रावत, सतेंद्र सिंह, दीवान सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, चंद्रमोहन सिंह रावत, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कोटद्वार भाबर के मगनपुर स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में होली मिलन कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति ?- फोटो : KOTDWAR