फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Aastha Negi becomes lieutenant

आस्था नेगी बनीं लेफ्टिनेंट

Thu, 22 Sep 2022 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत कांडई गांव निवासी आस्था नेगी सेना के नर्सिंग कोर में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बनी हैं।आस्था के पिता रणवीर सिंह नेगी जनता इंटर कॉलेज बुधोली (यमकेश्वर) में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे।पिता की असमय मौत के बावजूद वीर बेटी आस्था ने हौंसला नहीं खोया।

विज्ञापन
Aastha Negi becomes lieutenant

विस्तार

दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत कांडई गांव निवासी आस्था नेगी सेना के नर्सिंग कोर में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बनी हैं। पिता की मौत के बाद शिक्षिका मां ने आस्था का हौंसला नहीं टूटने दिया। उनकी उपलब्धि से गांव कांडई सहित भानियावाला (देहरादून) स्थित उनके घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

आस्था के पिता रणवीर सिंह नेगी जनता इंटर कॉलेज बुधोली (यमकेश्वर) में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। इस वर्ष विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान 14/15 फरवरी की रात पौड़ी से गांव लौटते हुए उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें उनका निधन हो गया था। आस्था की मां विनीता नेगी वर्तमान में राजकीय हाईस्कूल बुरांशी में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

पिता की असमय मौत के बावजूद वीर बेटी आस्था ने हौंसला नहीं खोया। परिवार को संभालने के साथ ही वह सफलता की सीढ़ी चढ़ गईं। बुधवार को दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में आयोजित दीक्षांत समारोह में उसने नर्सिंग कोर में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त किया। आस्था की छोटी बहन स्मिता फिजिक्स से बीएससी ऑनर्स की स्टूडेंट हैं जबकि भाई अभिनव ने हाल ही में इंटर पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांडई के पूर्व बीडीसी सदस्य जगदीश बेबनी, प्रोफेसर दिवाकर बेबनी और परिजन संजय सिंह नेगी ने आस्था की सफलता पर खुशी जताकर उसे क्षेत्र का गौरव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed