फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   AAP All seven seats in the state election contest

‘आप’ प्रदेश की सभी सत्तर सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Thu, 19 May 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Thu, 19 May 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
AAP All seven seats in the state election contest
पौड़ी में उत्तराखंड बचाओ यात्रा निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। आप खुद एक ईमानदार विकल्प जनता को देगी। भाजपा-कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है। ये बातें यहां प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश संयोजक अनूप नौटियाल ने कही।
विज्ञापन


नौटियाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने दस-पंद्रह साल से लगातार प्रदेश को लूटा। इन दोनों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनता बदलाव चाह रही है। उन्होंने कहा कि जिस धारा 356 का भाजपा विरोध करती थी उसी का वह इस वक्त दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र की हत्या करने के लिए भाजपा ने अरुणाचल के बाद उत्तराखंड में इस धारा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी ही कैबिनेट से खुद को पाक-साफ घोषित करवा रहे हैं। स्टिंग मामले में फंसे सीएम अपनी ही एजेंसी से जांच करवा रहे हैं। नौटियाल ने कहा कि विस चुनाव में दागी को टिकट नहीं देंगे। गलती से भी किसी ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया तो निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राव नसीम व डा. राकेश नेगी, जिला संयोजक सुंदर सिंह चौहान, जिला पर्यवेक्षक रविंद्र सजवाण, राजेेश बहुगुणा, उमा सिसौदिया, पुष्पा रावत, पूजा भल्ला, नवीन प्रसाली आदि मौजूद रहे। उधर, अगरोड़ा निवासी राजेश सिंह रावत ने आप नेता अनूप नौटियाल के समक्ष पार्टी ज्वाइन की। इससे पहले आप कार्यकर्ताओं ने शहर में उत्तराखंड बचाओ यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed