फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Aakriti and Divyakshi pair won the table tennis competition

आकृति और दिव्याक्षी की जोड़ी ने जीती टेबल टेनिस प्रतियोगिता

Fri, 02 Apr 2021 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Aakriti and Divyakshi pair won the table tennis competition
पीजी कालेज कोटद्वार में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जूझते खिलाड़ी। - फोटो : KOTDWAR
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बैडमिंटन हाल में शुक्रवार से दो दिवसीय इंडोर खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला सिंगल वर्ग में आकृति गुसाईं, डबल्स वर्ग में आकृति गुसाईं और दिव्याक्षी देवरानी की जोड़ी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. सीमा चौधरी ने किया। प्रभारी शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। प्राध्यापक डॉ. हीरा सिंह ने बताया कि इंडोर प्रतियोगिताओं के तहत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं होनी हैं। इस दौरान हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता के छात्रा सिंगल वर्ग में आकृति गुसाईं विजेता एवं सिमरन नेगी उप विजेता रहे। डबल्स वर्ग में आकृति गुसाईं और दिव्याक्षी देवरानी की जोड़ी विजेता, सिमरन नेगी और रिंकी की जोड़ी उप विजेता रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. दया किशन जोशी, डॉ. अनिल मान, डॉ. रश्मि बहुखंडी, डॉ. संदीप किमोठी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रो. एमडी कुशवाह, डॉ. स्मिता बडोला, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. नीता भट्ट, डॉ. रोशनी असवाल, डॉ. सुनीता नेगी, डॉ. भागवत रावत, डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. तनु मित्तल, डॉ. शोभा रावत, डॉ. शेखर मैठाणी, डॉ. धनेंद्र, डॉ. सुनील चौहान मौजूद रहे।

पीजी कालेज कोटद्वार में रिबन काटकर इंडोर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करती प्रभारी प्राचार्य प्रो.

पीजी कालेज कोटद्वार में रिबन काटकर इंडोर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करती प्रभारी प्राचार्य प्रो. - फोटो : KOTDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed