Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A steel girder bridge will be constructed over the Paniyali stream in Kaudiya.

Kotdwar News: कौड़िया में पनियाली गदेरे पर बनेगा स्टील गार्डर पुल

Mon, 18 May 2026 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 18 May 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
A steel girder bridge will be constructed over the Paniyali stream in Kaudiya.
लोनिवि दुगड्डा ने 36 मीटर स्टील गार्डर पुल के लिए शासन को भेजी 3.21 करोड़ की डीपीआर
विज्ञापन

कोटद्वार। कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप के समीप पनियाली गदेरे पर जल्द ही स्टील गार्डर पुल बनेगा। लोनिवि दुगड्डा ने 36 मीटर स्टील गार्डर पुल निर्माण के लिए 3.21 करोड़ की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी है। पुल मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है।
वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान पनियाली गदेरे में आई बाढ़ से कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप के समीप पनियाली गदेरे में बनी डाट पुलिया बह गई थी। इससे काशीरामपुर तल्ला के अनूप विहार कॉलोनी के लोगों के साथ ही सेना को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उस समय लोनिवि दुगड्डा ने यहां पांच लाख रुपये की लागत से ह्यूम पाइप डालकर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया था। बीते वर्षाकाल में वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया था। बरसात के दिनों में लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

वहीं, मार्ग अवरुद्ध होने पर सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को होती है। स्कूल बस व घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी कॉलोनी में नहीं पहुंच पाती है। लोगों को रेल लाइन पार कर पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। 20 मार्च, 2024 को कोटद्वार आगमन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुल के निर्माण की घोषणा भी की थी। अनूप विहार कॉलोनीवासियों की मांग पर लोनिवि दुगड्डा ने स्टील गार्डर पुल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौड़िया में गबर सिंह कैंप के समीप पनियाली गदेरे पर 36 मीटर स्टील गार्डर पुल के निर्माण के लिए 3.21 करोड़ की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। डीपीआर को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
- निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed