फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A smuggler elephant fell from a hill in mutual conflict

आपसी संघर्ष में पहाड़ी से गिरकर एक टस्कर हाथी की मौत

Fri, 21 Aug 2020 02:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
A smuggler elephant fell from a hill in mutual conflict
भाबर के मवाकोट में हाथी ने रौंदी काश्तकारों की धान की फसल। - फोटो : KOTDWAR
लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज के चमरिया बीट में आपसी संघर्ष में पहाड़ी से गिरकर एक टस्कर हाथी की मौत हो गई। वन प्रभाग में दो दिन में दो हाथियों की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

डीएफओ संतराम ने बताया कि लालढांग रेंज के चमरिया रेंज की रवासन ब्लाक में बृहस्पतिवार सुबह वन कर्मी गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें पहाड़ी से नीचे एक हाथी पड़ा हुआ दिखाई दिया। जब करीब पहुंचे तो हाथी मृत पड़ा था। वन कर्मियों ने बताया कि बुधवार रात को दो हाथियों में आपसी संघर्ष हुआ था, जिसमें पहाड़ी से गिरकर नर हाथी की मौत हो गई। मृत हाथी की उम्र करीब 15 साल है। शुक्रवार को हाथी का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफना दिया जाएगा। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

पनियाली बीट में करंट लगने से ही हुई थी हथिनी की मौत
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के पनियाली बीट में बुधवार सुबह मृत मिली हथिनी की मौत करंट लगने से ही हुई है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पशु चिकित्सकों ने उसकी करंट लगने से मौत की पुष्टि की है। वन विभाग ने हथिनी का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ संतराम ने बताया कि बुधवार सुबह क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान कोटद्वार रेंज की पनियाली बीट में 12 साल की हथिनी हाईटेंशन लाइन के नीचे पेड़ के पत्ते खा रही थी। तभी पेड़ की एक शाखा टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गई, जिससे हथिनी पर 33 केबीए का करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद

भाबर के मवाकोट में हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल।

भाबर के मवाकोट में हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल।- फोटो : KOTDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed