फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A political party placed a district panchayat member under house arrest in Lansdowne

एक राजनीतिक पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य लैंसडौन में किए नजरबंद

Tue, 29 Jun 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
A political party placed a district panchayat member under house arrest in Lansdowne
उत्तर प्रदेश में तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव मेें मतदान करने वाले जिला पंचायत सदस्यों को एक राजनीतिक दल ने लैंसडौन के एक होटल में ठहराया है। मुजफ्फरनगर के इन जिला पंचायत सदस्यों को गत दस दिन से टिप इन टॉप स्थित पर्यटक आवास गृह में नजरबंद किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक राजनीतिक पार्टी इन सदस्यों को खरीद फरोख्त के भय से लैंसडौन ले आई है। सदस्यों के मनोरंजन के लिए आवास गृह में सभी सुविधाएं जुटाई गई है। कुछ पंचायत प्रतिनिधि जहां दिनभर बैडमिंटन, स्नूकर, टीटी खेल में व्यस्त रहते हैं, वहीं कुछ सदस्य टीवी कार्यक्रमों में मशगूल रहते हैं। सुबह-शाम ज्यादातर पंचायत प्रतिनिधि लैंसडौन में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाते देखे गए हैं। सभी सदस्य लैंसडौन की प्राकृतिक छटा से अभिभूत हैं। बताया जा रहा है कि पर्यटक आवास गृह में रुके मुजफ्फरनगर के ये सभी जिला पंचायत सदस्य वहां अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार के समर्थक हैं। इन सदस्यों की सुरक्षा के लिए आवास गृह में दो होमगार्डस भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed