{"_id":"5f05d6528ebc3e6385173d7f","slug":"a-part-of-the-football-ground-security-wall-collapsed-the-stadium-threatened-kotdwar-news-drn3493782189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल ग्राउंड की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढहा, स्टेडियम को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल ग्राउंड की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढहा, स्टेडियम को खतरा
विज्ञापन
खोह नदी में चैनलाइजेशन के नाम पर अनियंत्रित खनन का नतीजा सामने आ गया। स्टेडियम की सुरक्षा दीवार की जड़ें खोदने के कारण बारिश में फुटबॉल ग्राउंड की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढह गया। अब स्टेडियम को खतरा बना हुआ है।
स्टेडियम के अधिकारियों के एतराज के बाद भी स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। अब नदी में बाढ़ आने की स्थिति में स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड और हॉकी ग्राउंड के बहने का खतरा बना हुआ है।
स्टेडियम के तीरदांजी कोच संदीप डुकलान की ओर से एसडीएम को पत्र प्रेषित कर सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराने और तटबंध बनाने की मांग की गई है। उधर, एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही सुरक्षा दीवार की मरम्मत करा ली जाएगी।