फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A new dimension of irrigation and employment will be established on Nayar River: Pushkar Singh Dhami

नयार नदी पर सिंचाई व रोजगार का नया आयाम स्थापित होगा : पुष्कर सिंह धामी

Thu, 19 Dec 2024 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
A new dimension of irrigation and employment will be established on Nayar River: Pushkar Singh Dhami
सतपुली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतपुली में झील समेत 172 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 से प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा। नयान नदी पर सिंचाई और रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे।
विज्ञापन


सतपुली रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश में नकल माफिया पर शिकंजा कसकर सभी को बराबर मौके मुहैया करवाए जा रहे हैं। धर्मांतरण और लैंड जेहाद पर प्रदेश में कड़े कानून बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गत 9 नवंबर के संबोधन में उत्तराखंड के फैसलों को देश के लिए नजीर बताया। कहा कि सतपुली में नयार नदी पर झील निर्माण से पेयजल, सिंचाई और रोजगार के नए आयाम स्थापित करेगी। सतपुली झील क्षेत्र के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग सिंगटाली पुल की डीपीआर भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पूर्व में नयार में आई भयावह बाढ़ के कारण सतपुली पर लोकगीत बना था। अब सतपुली को झील और पर्यटन के लिए जाना जाएगा। क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए कई योजनाएं गतिमान है। जिनके पूरा होने पर क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जा सकेगा। इस मौके पर लैंसडाैन के विधायक दिलीप रावत, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, डीएम डॉ आशीष चौहान, एसएसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ गिरीशचंद्र गुणवंत, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल, भाजपा कोटद्वार जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, क्षेत्र पंचायत जयहरीखाल के प्रशासक दीपक भंडारी, द्वारीखाल ब्लॉक के प्रशासक महेंद्र राणा, कल्जीखाल प्रशासक बीना राणा समेत भाजपा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। सभा का संचालन शैलेन्द्र दर्शन सिंह ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल की विकास पुस्तिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हम सौभाग्यशाली हैं, जो उत्तराखंड में रहते हैं



सतपुली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में धुंध के कारण वह कार से मेरठ और वहां से हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं, जो उत्तराखंड में रहते हैं। दिल्ली में कल का प्रदूषण स्तर 480 था।


मुख्यमंत्री की घोषणाएं



सीएम ने 123 करोड़ 53 लाख की 4 योजनाओं का शिलान्यास व 49 करोड़ 12 लाख की 20 योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमे 56 करोड़ की लागत से बनने जा रही सतपुली झील का शिलान्यास मुख्यत: शामिल है। विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भरोलीखाल व बीरोंखाल में नवीन भवन निर्माण, विकासखंड एकेश्वर व कल्जीखाल के मध्य पश्चिमी नयार नदी पर पाटीसैण व असवालस्यूं के मध्य मोटर पुल, विकासखंड एकेश्वर मुख्यालय में मिनी स्टेडियम, रवांसा नदी के ऊपर निर्मित पीपलडोंगा पुल से 500 मीटर ऊपर की ओर बैराज का निर्माण, ताड़केश्वर महादेव में पुलिस चौकी की स्थापना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed