फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A Network of Roads Laid Across the Chaubattakhal Assembly Constituency: Maharaj

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में बिछा सड़कों का जाल : महाराज

Mon, 11 May 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 11 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
A Network of Roads Laid Across the Chaubattakhal Assembly Constituency: Maharaj
मंत्री ने एकेश्वर विकासखंड में संगलाकोटी गांव की सड़क का किया शिलान्यास
विज्ञापन

सतपुली। चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड एकेश्वर के तिलखोली मोटर मार्ग के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक द्वितीय चरण के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। राज्य योजना के अंतर्गत 73.16 लाख रुपये के बजट से सड़क निर्माण को स्वीकृति दी गई है।
सोमवार को आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव के लिए ग्राम सभा की मांग पर मोटर मार्ग के प्रथम चरण के कार्य को स्वीकृति दी गई गई थी। प्रथम चरण का कार्य पूर्ण होने पर द्वितीय चरण के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें स्कबर, नालियां, पुख्तों का कार्य किया जाएगा। कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन

सतपुली-रीठाखाल-संगलाकोटी-पोखड़ा मोटर मार्ग की स्थिति सुधारी गई है। संगलाकोटी-भेड़गांव-बड़ेत और कोला-बिजोरापानी के मध्य सड़क नहीं बनने से उत्पन्न समस्या का समाधान भी हो गया है। संगलाकोटी बाजार से कमलपुर इंटर काॅलेज तक मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया। आपदा से संगलाकोटी बाजार में आई समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण के साथ सड़क टाइल्स लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथाण, जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह, हरीश पोखरियाल, पूर्व प्रधान पार्वती देवी, मंडल महामंत्री सुनील रावत, भाजपा युवा नेता सुयश रावत, बीडीसी सदस्य सुभाष जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed