फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A man accused of fraudulently promising jobs abroad was arrested at Jaipur Airport.

Kotdwar News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A man accused of fraudulently promising jobs abroad was arrested at Jaipur Airport.
पौड़ी। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम 2.20 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पौड़ी जनपद के पाबौ निवासी अनूप चौहान ने बीते साल छह अगस्त को पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उन्होंने बताया कि कुलदीप रावत निवासी निसणी ने विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर मेरे व उसके मित्र से 2 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। यहीं नहीं अर्मेनिया बुलाकर वहां से गायब हो गया। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी वर्तमान में विदेश में रह रहा है। जिस पर पुलिस ने न्यायालय से गैर जमानती वारंट लिया और आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराया गया। सर्विलांस एवं इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर पैनी निगरानी बनाए रखी। सोमवार को राजस्थान के जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed