फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A leopard sighted again in Srikot, Pokhara, causing panic.

Kotdwar News: पोखड़ा के श्रीकोट में फिर दिखा गुलदार, दहशत

Tue, 30 Sep 2025 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
A leopard sighted again in Srikot, Pokhara, causing panic.

विज्ञापन
सतपुली। पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित श्रीकोट गांव में मंगलवार को गुलदार की मूवमेंट नजर आई है। वहीं, एकेश्वर ब्लॉक के हलूणी गांव में रविवार को युवती पर गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। वनकर्मियों की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।

श्रीकोट गांव निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव में बंद पड़े प्राइमरी स्कूल के निकट पेड़ पर चढ़े एक गुलदार को देखा। गुलदार की सक्रियता से गांव में दशहत बनी हुई है। दो सप्ताह पूर्व 12 सितंबर की शाम को श्रीकोट गांव में गुलदार के हमले में चार वर्षीय रिया की मौत के बाद से जहां एक गुलदार पिंजरे में कैद हो चुका है, वहीं क्षेत्र में अब भी लगातार गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है।
विज्ञापन


उधर, एकेश्वर ब्लॉक के हलूणी गांव में रविवार को अपनी मां के साथ घास लेने गई युवती प्रियंका पर गुलदार के हमले के बाद से हलूणी, कोयलगांव, मंजीसेरा, संगलाकोटी, भैड़गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अकेले घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। गांव की महिलाएं चारा पत्ती एवं अन्य कार्यों के लिए समूह में आवाजाही कर रही हैं। हलूणी की प्रधान रजनी देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग दोहराई है। रेंज अधिकारी नक्षत्र शाह ने बताया कि श्रीकोट में पिंजरा लगाया गया है। वहीं, 5 लोगों की टीम प्रभावित क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

कोटद्वार के मानपुर में फिर दिखा गुलदार



कोटद्वार। मानपुर वार्ड में कुछ दिन शांत रहने के बाद एक बार फिर गुलदार की चहलकदमी बढ़ गई है। मंगलवार सुबह तड़के गुलदार दिखने से लोगों में दहशत बनी हुई है। मानपुर निवासी पीतांबरी भारद्वाज ने बताया कि तड़के मौसम अचानक खराब हो गया था। बारिश होने के कारण वह अपनी बछिया को गोशाला में बांधने के लिए घर से बाहर आई, तो उसे गुलदार दिखा। जिससे वह डर कर अंदर चली गई। मैक्स चालक दीपू कुकरेती ने बताया कि गोली बिष्ट के घर के पास भी एक गुलदार बैठा था। क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत बनी हुई है। इससे पूर्व गत सात अक्तूबर को भी क्षेत्र में गुलदार की मूवमेंट देखी गई थी। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed