{"_id":"571a59db4f1c1b087a8b51ef","slug":"a-kilo-of-jewelery-shop-silver-jewelry-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप से एक किलो चांदी के जेवर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी शॉप से एक किलो चांदी के जेवर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल में गत रात चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर खोलकर चांदी के जेवरों पर हाथ साफ किया। हिंडोलाखाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
हिंडोलाखाल में ज्वैलरी शॉप चलाने वाले केशव लिंगवाल की दुकान का शटर खुला होने पर अन्य व्यापारियों ने इसकी सूचना उन्हें दी। चोरों ने जैक की मदद से शटर, ग्रिल और कांच का दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने दुकान के अंदर रखे लगभग एक किलो चांदी के जेवरों पर हाथ साफ किए। पीड़ित दुकान स्वामी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, व्यापार सभा अध्यक्ष ज्योति कैंतुरा ने बताया कि रात्रि गश्त नहीं होने के कारण यह घटना हुई है।
विज्ञापन