{"_id":"6af717b24f5fce2fe00745fb","slug":"a-foot-march-was-taken-out-in-surkhet-with-the-message-of-de-addiction-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128042-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नशामुक्ति का संदेश लेकर सुरखेत में निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नशामुक्ति का संदेश लेकर सुरखेत में निकाली पदयात्रा
Fri, 13 Nov 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। एकेश्वर ब्लॉक के इंटर कॉलेज सुरखेत में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति की शपथ लेने के साथ पदयात्रा निकाली और खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एनएसएस गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के साथ ही सबसे युवा राष्ट्र भी है। देश की करीब 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं की है। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति पदयात्रा निकाली। इस अवसर पर शिक्षक प्रमोद कुमार रमोला, सतीश चंद्र शाह, नीरज कुमार रमोला, प्रमोद रावत, संजय कुमार मौजूद रहे। संवाद