फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की गई शारीरिक दक्षता परीक्षा

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की गई शारीरिक दक्षता परीक्षा

Wed, 27 Feb 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की गई शारीरिक दक्षता परीक्षा
कोटद्वार। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से परिवर्तन सिपाही समेत विभिन्न पदों के लिए शरीरिक दक्षता परीक्षा बुधवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जनपद में युवा कल्याण विभाग को शरीरिक दक्षता परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल, सीओ जेआर जोशी और राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम की उप क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की की देखरेख में जनपद में परिवर्तन सिपाही के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। इसके तहत पुरुष वर्ग की भर्ती के लिए जांच, नापतोल, चिन अप और 6 मिनट में 1500 मीटर दौड़ क्वालिफाई करनी थी। जबकि महिला वर्ग की भर्ती के लिए नापतोल, रस्सीकूद और 1.35 मिनट में 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। परिवर्तन सिपाही के लिए जनपद में कुल 500 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 221 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। 97 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे। मुख्य निर्णायकों में सुनील रावत, विनोद पंत, धीरेंद्र रावत, संजीव चंद्र, सुरेश सिंह, राकेश कठैत, मुकेश सुंद्रियाल, किशोर रावत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed