फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी: महाराज

समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी: महाराज

Thu, 10 Jan 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी: महाराज
सतपुली। पर्यटन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने सतपुली में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यहां देवप्रयाग रोड स्थित एक होटल में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से चौबट्टाखाल विधानसभा के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने विधानसभा में वन विभाग की स्वीकृति के अभाव में लटकी 11 सड़कों को अविलंब स्वीकृति प्रदान करने, सहायक परिवहन अधिकारी को शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने व लोनिवि के अधिकारियों को सड़कों की मासिक प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन निदेशक को सतपुली में पार्किंग की डीपीआर पुन: बनाने, जंगली जानवरों से निजात दिलाने को ठोस कार्ययोजना बनाने व एनएच के किनारे की क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन विभाग के निदेशक अवस्थापना पुरुषोत्तम, प्रत्यूष कुमार ईई लोनिवि पाबौ, द्वारिका प्रसाद एआरटीओ पौड़ी, अरुण कुमार ईई एडीबी दुगड्डा, एमएस यादव ईई पीएमजीएसवाई बैजरो, नरेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता एनएच धुमाकोट व पीआरओ राय सिंह नेगी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद नगर पंचायत सतपुली के सभासद थामेश्वर प्रसाद कुकरेती पर्यटन मंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed