फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   चोरीखाल, पीठसैंण, जसपुरखाल, जोगीमड़ी में जमकर हुई बर्फबारी

चोरीखाल, पीठसैंण, जसपुरखाल, जोगीमड़ी में जमकर हुई बर्फबारी

Mon, 07 Jan 2019 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
चोरीखाल, पीठसैंण, जसपुरखाल, जोगीमड़ी में जमकर हुई बर्फबारी
बैजरो। रविवार को मौसम ने करवट बदली और दोपहर के बाद क्षेत्र में झमाझम बरसात शुरू हो गई। रात को तेज बारिश के साथ थलीसैंण तहसील के चोरीखाल, पीठसैंण, जसपुर खाल, जोगीमड़ी क्षेत्र में जमकर बर्फवारी भी हुई। मौसम के बदले मिजाज से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं बर्फबारी के चलते पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है।
विज्ञापन

गत दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। रविवार दोपहर से क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। शाम ढलने के साथ ही तेज बारिश के साथ ही थलीसैंण तहसील के ऊंचाई वाले इलाके चोरीखाल, पीठसैड्डण, जसपुरखाल, जोगीमड़ी क्षेत्र के गांवों में जमकर बर्फबारी हुई। इसके चलते क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं समय से हुई बारिश और बर्फबारी फसल के लिए लाभदायक साबित होगी। अचानक हुई बर्फबारी के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से ठंड में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने ऊंचाई वाले भागों में पहुंचकर हिमपात का जमकर लुत्फ उठाया। बारिश के चलते क्षेत्र में पेयजल के स्रोत रिचार्ज होने से लोगों को पेयजल की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


-फोटो

धुमाकोट की ऊंची पहाड़ियों पर बारिश के साथ हुआ हिमपात
अमर उजाला ब्यूरो
धुमाकोट। रविवार को क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। बारिश और हिमपात से क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम की पहली बारिश और बर्फबारी से काश्तकारों के चेहरे खिल उठे। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। गत दो दिनों से बादल घिरने के बाद रविवार शाम को धुमाकोट क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। गुजडूगढ़ी, दीवागढ़ी सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। बारिश होने से किसानों को राहत मिली। जल स्रोतों के निरंतर कम होते जलस्तर में भी इस बारिश से सुधार हुआ। सहायक कृषि अधिकारी विनोद पटवाल का कहना है कि खेती, सब्जी व बागवानी के लिए यह बारिश लाभदायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed