फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पेपर छोड़ सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं, मांगी फांसी

पेपर छोड़ सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं, मांगी फांसी

Tue, 18 Dec 2018 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
पेपर छोड़ सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं, मांगी फांसी

विज्ञापन
पौड़ी। कफोलस्यूं पट्टी स्थित एक गांव की छात्रा को जिंदा जलाने के प्रयास की घटना को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी में बीजीआर परिसर के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन पर पीड़िता के इलाज में हीलाहवाली का आरोप लगाया। छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला प्रशासन का पुतला फूंककर सांकेतिक जाम भी लगाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की एसडीएम सदर और कोतवाल के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। आंदोलित दो छात्र नेता ज्वलशील पदार्थ लेकर एक भवन की छत पर पहुंच गए, जिन्हें प्रशासन ने समझा बुझाकर नीचे उतारा।
जिला मुख्यालय पौड़ी में सुबह 10 बजे से बीजीआर परिसर के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन शुरू किया। दोपहर 12 बजे तक प्रशासन की ओर से किसी प्रतिनिधि के नहीं आने पर आंदोलित छात्र-छात्राएं भड़क उठे। इसके बाद छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से बस अड्डे तक रैली निकाली, जहां छात्र-छात्राओं ने श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। आंदोलित छात्रों ने जिला प्रशासन का पुतला दहन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। आंदोलन को उग्र होता देख एसडीएम सदर एसएस राणा, एसडीएम थलीसैण अनिल चन्याल और कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलित छात्रों को जबरन हटाने का प्रयास किया, जिससे आंदोलित छात्र-छात्राओं की कोतवाल व एसडीएम सदर से तीखी नोकझोंक हुई। प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद आंदोलित छात्रों को मनाया।
विज्ञापन

आंदोलित छात्रों का कहना था कि पीड़िता को एम्स ऋषिकेश में बेहतर उपचार नहीं मिल रहा है। छात्रा को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया जाना चाहिए। छात्रों ने मुख्यमंत्री के दो दिन तक पीड़िता की सुध नहीं लेने पर कड़ा आक्रोश जताया। कहा कि सीएम के गृह जनपद की एक छात्रा के साथ अमानवीय घटना हुई है, लेकिन उनके पास उस पीड़िता को देखने का समय तक नहीं था। प्रशासन की ओर से पीड़िता के बेहतर उपचार, सीएम तक आंदोलित छात्रों की बात पहुंचाने और सीएम के एम्स जाने की पुख्ता सूचना मिलने पर छात्रों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विषयों की होनी थी परीक्षा
पौड़ी। बीजीआर परिसर में बीएससी, बीए व बीकॉम के विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षाएं थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं छोड़ आंदोलन में भागीदारी निभाई। बीजीआर परिसर में मंगलवार को बीएससी भूगर्भ विज्ञान, भौतिक विज्ञान, बीए समाजशास्त्र पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होनी थे। बीए राजनीति विज्ञान व बीकॉम बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन एंड मैनेजमेंट के प्रथम सेमेटर का पेपर भी था। छात्र-छात्राओं के परीक्षा में अनुपस्थित होने की परिसर निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने भी पुष्टि की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed