{"_id":"5c0fea92bdec22414b47cff5","slug":"91544546962-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुराचार का आरोपी युवक गिरफ्तार, पौड़ी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुराचार का आरोपी युवक गिरफ्तार, पौड़ी जेल भेजा
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर पौड़ी जिला जज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की ओर से गत अक्तूबर में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़िता का कहना है कि वह डेढ़ साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि मामले की जांच के बाद मंगलवार को आरोपी को बद्रीनाथ मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मुकदमा पोक्सो अधिनियम और आईपीसी की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल से आरोपी युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब उसने शादी की बात छेड़ी तो युवक ने इनकार कर दिया। बात जब युवक के परिजनों तक पहुंची तो वे मामले को दबाने के लिए दबाव डालने लगे। पीड़िता ने बताया कि युवक के परिजनों के दबाव और लोकलाज के कारण वह एक बार जहर खाकर खुदकुशी का भी प्रयास कर चुकी है। उपनिरीक्षक संध्या नेगी मामले की जांच कर रही हैं।