फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बालासौड़ वार्ड: खेतों में जा रही गैराज और होटलों की गंदगी, किसान परेशान

बालासौड़ वार्ड: खेतों में जा रही गैराज और होटलों की गंदगी, किसान परेशान

Fri, 09 Nov 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बालासौड़ वार्ड: खेतों में जा रही गैराज और होटलों की गंदगी, किसान परेशान
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर-24 में शामिल बालासौड़ पूर्व में पृथक ग्राम पंचायत के रूप में अस्तित्व में थी। इस वार्ड की आबादी चार हजार के पार है, जहां 1522 पुरुष और 1547 महिला मतदाता हैं। वार्ड के संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं। कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तक नहीं है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे होने के कारण यह इलाका अपराध की दृष्टि से संवेदनशील है।
विज्ञापन

बालासौड़ के नागरिक गीता देवी, अशोक कुकरेती, आशा डबराल का कहना कि ब्रह्मपुरी से लेकर कौड़िया तक बाजार की ओर से नदी में अतिक्रमण होने के कारण गांव में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गत 25 अगस्त को पनियाली गदेरे में आई बाढ़ में ब्रह्मपुरी के सामने सुरक्षा दीवार टूटने से बाढ़ का पानी ब्रह्मपुरी, न्यू कालोनी सहित कई इलाकों के आवासीय भवनों में पानी घुस गया था। किसान नेता पातीराम ध्यानी बताते हैं कि दांयी खोह नहर में होटलों, गैराजों का पानी और कूड़ा डालने से यह खेतों में जा रहा है, जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म होती जा रही है। पूर्व बीडीसी सदस्य राजाराम बताते हैं कि बालासौड़ रतनपुर संपर्क मार्ग पर डाट पुलिया पिछले एक माह से क्षतिग्रस्त है। पुलिया निर्माण के लिए कई मर्तबा नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से मार्ग पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। इलाके में क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल की मरम्मत भी अभी तक नहीं हो पाई है। नागरिकों का कहना है कि वे उसी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, जो उसकी समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देगा।
विज्ञापन

इस वार्ड से ये हैं पार्षद प्रत्याशी
आशा डबराल-भाजपा
रेखा देवी-कांग्रेस
आशा देवी-निर्दलीय
ऊषा थपलियाल-निर्दलीय
नीरू बाला-निर्दलीय
बसंती थलेड़ी-निर्दलीय
यशोदा देवी-निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed