{"_id":"5b463cdd4f1c1b92468b5e22","slug":"91531329757-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर चोट लगने से हुई बैंक कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर चोट लगने से हुई बैंक कर्मी की मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। गत चार जुलाई को गुमखाल तिराहे पर गहरी खाई में मिले उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के संदेशवाहक राजेश के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें मौत का कारण सिर पर लगी चोट माना गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि सिर पर लगी चोट के कारण वह कोमा में चला गया था और 12 से 24 घंटे भीतर उसकी मौत हो गई थी।
मृतक के पिता अमीर चंद ने बताया कि उनका पुत्र बैंक कर्मी के साथ गुमखाल में रात 10 बजे तक था। उसके बाद किन परिस्थितियों में गायब हुआ, यह जांच का विषय है।
पुलिस ने मृतक की मौत के कारणों की जांच शुरू की है। इस सिलसिले में दो लोगों से कोतवाली परिसर में पूछताछ भी की गई। पुलिस मृतक बैंककर्मी की गहरी खाई में गिरने का अंदेशा जता रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र पूर्वाल ने बताया कि पुलिस मौत के कारणों की जांच कई कोणों से कर रही है। जांच कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। पूर्वाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसके परिजनों को सौंप दी गई है। जांच के दौरान मौत में किसी का हाथ होने की बात सामने आने पर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।