फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाएं ईद का त्योहार

आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाएं ईद का त्योहार

Thu, 07 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाएं ईद का त्योहार
कोटद्वार। अलविदा जुम्मा और ईद की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के नागरिकों से आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्वक ईद का त्योहार मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली में एसडीएम राकेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद को लेकर पुलिस और प्रशासन से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि अलविदा जुम्मे की नमाज के दौरान पहले जामा मस्जिद में बैठने की व्यवस्था की जाती है, लेकिन वहां भी जगह नहीं मिलने के कारण लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर नमाज के लिए बैठना पड़ता है। उन्होंने नमाज के दौरान मार्ग पर वाहनों के आवागमन को बंद करने को कहा। उन्होंने ईद के दिन सिद्धबली से ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह तक के लिए कुछ ऑटो को इजाजत देने और सुबह सात बजे से दोपहर तक पेयजल और बिजली की सुचारु व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश तिवारी ने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने और जलसंस्थान और ऊर्जा निगम को बिजली पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। एसएसपी डा. हरीश वर्मा ने कहा कि अलविदा जुम्मा की नमाज और ईद के दिन व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद के मौलाना बदरुल इस्लाम ने कहा कि अलविदा जुम्मा की नमाज शुक्रवार को दिन के डेढ़ बजे पढ़ी की जाएगी। चांद देखे जाने पर 15 या 16 जून को सुबह नौ बजे से ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। बारिश होने पर जामा मस्जिद में नमाज का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सीओ जेआर जोशी, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, सहायक नगर आयुक्त राकेश नैथानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि नैनवाल, मीनू खान, विवेक अग्रवाल, मो. इमरान, सुनील कुमार सिंह, जीशान अली, मो. इलियास सैफी, नबाबुद्दीन कुरेसी, नईम अहमद, बिपुल बलूनी, शादाब अंसारी, राजपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed